फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पाकिस्तानी गायब, पुलिस ने रुकवाई इंडो-पाक एग्जीबिशन

Sun, 14 Aug 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
विज्ञापन
Indo-Pak exhibition - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजपुर रोड स्थित होटल महाराजा रिजेंसी में चल रही इंडो-पाक प्रदर्शनी को रविवार को महानगर की पुलिस ने रुकवा दिया। दोपहर में लुधियाना पुलिस और आरएएफ की टीम ने प्रदर्शनी लगाने वाले सभी स्टाल मालिकों को अपना सामान बांधने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


प्रदर्शनी लगाने वाले प्रबंधकों की माने तो उन्हें पुलिस ने कहा है कि दिल्ली से सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि वहां से एक पाकिस्तानी गायब हो गया है। इस कारण प्रदर्शनी रोक दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनी लगाने के लिए आयोजकों ने किसी तरह की कोई मंजूरी नहीं ली थी।

जिस कारण प्रदर्शनी को रोका गया है। लुधियाना में हर साल अगस्त में इंडो पाक प्रदर्शनी लगाई जाती है। जिसमें लेडीज सूट, जूते और अन्य पाकिस्तानी सामान की प्रदर्शनी लगाई जाती है। इस बार भी पाकिस्तान से नौ लोग प्रदर्शनी लगाने के लिए आए थे। जिनमें से सात महिलाएं शामिल थीं। इन लोगों ने होटल में पांच स्टाल लगाए हुए थे। प्रदर्शनी दो दिन की थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पाकिस्तान से आए नागरिकों में से एक गायब है

Indo-Pak exhibition - फोटो : amar ujala
प्रदर्शनी अचानक बंद करवाने के पुलिस की तरफ से दिए आदेश के बाद वहां हंगामा हो गया। प्रदर्शनी के प्रबंधक पंकज का कहना है कि हमें जो पता लगा है, उसके मुताबिक पुलिस को सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिला था कि पाकिस्तान से आए नागरिकों में से एक गायब है। इसके बाद पुलिस ने बीती शाम आकर प्रदर्शनी की जांच की। देर रात तक सारे पाकिस्तानी लोगों के दस्तावेज चेक किए गए थे। आज पुलिस कर्मी आए और प्रदर्शनी बंद करवा दी गई। 

थाना डिवीजन पांच के एसएचओ बेअंत जुनेजा का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से अलर्ट वाली कोई बात नहीं है, बल्कि पुलिस तो आजादी दिवस के कारण होटलों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनी लगने का पता चला। पुलिस ने प्रदर्शनी लगाने वाले प्रबंधकों से मंजूरी के बारे में पूछा तो पता लगा कि यह प्रदर्शनी बिना मंजूरी के ही चल रही है, जिसे पुलिस ने बंद करवा दिया।

पुलिस डीए लीगल से प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की राय ले रही है। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनी के प्रबंधकों का कहना है कि पुलिस इस तरह प्रदर्शनी सील नहीं कर सकती। उन्होंने एनओसी के लिए सेल्स टैक्स विभाग, फायर विभाग और पुलिस के पास अप्लाई किया था। बाकी विभागों से एनओसी मिल गई थी, लेकिन पुलिस अधिकारी आजादी दिवस की सुरक्षा में बिजी थी, जिस कारण एनओसी नहीं मिली।

प्रदर्शनी में कराची से शामिल होने आए आसिफ ने कहा कि वह पाकिस्तान से अलग अलग सामान लेकर आए थे, लेकिन प्रदर्शनी बंद होने की वजह से उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि पुलिस की मंजूरी न लेने के कारण प्रदर्शनी बंद करवाई गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें