फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली का ऐलान: दो दिन की रेसलिंग में 4 महिलाओं सहित भिड़ेंगे 14 रेसलर

Sat, 10 Sep 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
ये हैं द ग्रेट खली की तीन साल की बेटी अवलीन।
विज्ञापन
विश्वस्तरीय रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने ऐलान किया है कि दो दिन विश्व स्तरीय रेसलिंग चैंपियनशिप होगी। चैंपियनशिप 8 अक्टूबर को गुरुग्राम में और 12 अक्टूबर को पानीपत में होगी। खली पानीपत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 14 देशों के रेसलर हिस्सा लेंगे, जिसमें चार महिला रेसलर भी होंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके समालखा विधायक रविन्द्र मच्छरौली भी मौजूद रहे। खली ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत में ही नहीं विश्वस्तर पर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। लेकिन हरियाणा ही नहीं भारत में इस तरह की कोई उच्चकोटि की रेसलिंग अकेडमी नहीं है, जिसमें बड़े स्तर के रेसलर निकल सकें। इसलिए उन्होंने सभी साथियों से विचार करके दो रेसलिंग अकेडमी शुरू करने की योजना बनाई है।

इसमें एक अकेडमी पानीपत में तो दूसरी गुरुग्राम में शुरू की जाएगी। यहां खिलाड़ियों को विश्वस्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नए खिलाड़ियों को अच्छा सिखाने को हरियाणा और पंजाब में अकेडमी शुरू करने की ठानी है।
विज्ञापन

खली ने अपने यहां ये दिक्कत बताईं

khali
खली ने वीरवार को सरकार की तारीफ करने के साथ-साथ वो खामियां भी बताईं जिसके कारण निचले स्तर से खिलाड़ी ऊपर तक नहीं पहुंच पा रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अच्छी योजना बनाई है।

लेकिन उच्चकोटि के कोच हरियाणा के पास भी नहीं हैं, प्रदेश के विभिन्न स्टेडियमों में कोचों की काफी कमी है। जिसके चलते खिलाड़ियों को सही समय पर उचित गाइडलाइन नहीं मिल रही। इसकी तरफ सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

नशे के कारण हमारे युवा पिछड़ रहे
उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब ही नहीं पूरा उत्तर भारत पहलवानों, खिलाड़ियों, सेना के जवानों, सेना अधिकारियों के कारण विश्व में प्रसिद्ध रहा है। लेकिन नशे की आदत के कारण हमारा युवा वर्ग पिछड़ता जा रहा है।

देश में कही भी खिलाड़ियों के लिए आधुनिक ढांचागत खेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। विदेशी धरती पर जाकर खेलना और वहां की परिस्थितियों का मुकाबला करना आसान बात नहीं है।

 
विज्ञापन

अपने खिलाड़ी देश में हीरो, बाहर हो जाते हैं जीरो

पंजाब विश्वविद्यालय में द ग्रेट खली - फोटो : amar ujala
खली ने कहा कि हमारे खिलाड़ी देश के अंदर होने वाली प्रतियोगिताओं में हीरो साबित होते हैं, लेकिन विदेश में जाकर वो जीरो दिखते हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी सविधा नहीं जहां खिलाड़ियों को विदेश की परिस्थितियों के अनुसार खेलना सिखाया जाता हो। हमारे यहां और अन्य देशों के वातावरण से लेकर परिस्थितियों में काफी अंतर है। इस दौरान खली के सहयोगी बलवान सिंह मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें