अब पंजाब में तीस साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति का हर साल मुफ्त चेकअप किया जाएगा। सेहत विभाग ने यह प्रोग्राम लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम प्रकाश सिंह बादल छह दिसंबर को चमकौर साहिब के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में यह प्रोग्राम लॉन्च करेंगे।
सेहत विभाग की प्रमुख सचिव विनी महाजन ने बताया कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ने नवंबर-2016 में हुई हेल्थ समिट में वादा किया था कि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा।
उसी को पूरा करने के मकसद से यह प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत पंजाब में तीस साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति की एनीमिया, हाइपरटेंशन, शुगर, किडनी व लिवर की बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।