फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बड़ा तोहफा, अब तीस साल से ऊपर हर व्यक्ति को मिलेगा ये फायदा

Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम बादल
विज्ञापन
अब पंजाब में तीस साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति का हर साल मुफ्त चेकअप किया जाएगा। सेहत विभाग ने यह प्रोग्राम लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम प्रकाश सिंह बादल छह दिसंबर को चमकौर साहिब के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में यह प्रोग्राम लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन


सेहत विभाग की प्रमुख सचिव विनी महाजन ने बताया कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ने नवंबर-2016 में हुई हेल्थ समिट में वादा किया था कि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा। 

उसी को पूरा करने के मकसद से यह प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत पंजाब में तीस साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति की एनीमिया, हाइपरटेंशन, शुगर, किडनी व लिवर की बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनीमिया और हाईपरटेंशन सहित कई बीमारियों की होगी मुफ्त स्क्रीनिंग

डाक्टर - फोटो : file photo
इस प्रोग्राम की योजना तैयार करने को पंजाब सरकार के सेहत सलाहकार डॉ. केके तलवाड़ व पीजीआई स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के हेड डॉ. राजेश कुमार की अगुवाई में एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया था। 

माहिरों का कहना है कि तीस साल से ऊपर हर व्यक्ति की नियमित आधार पर सेहत जांच की जानी चाहिए। इससे बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है और जिंदगियां बचाने में अहम भूमिका निभाई जा सकती है। 

उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, किडनी व लिवर की कार्यप्रणाली के टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे। इसके बाद डॉक्टर की सलाह भी मुफ्त दी जाएगी। 

यह टेस्ट हर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों में होंगे। लोगों को हेल्दी फूड खाने और व्यायाम करने को प्रेरित किया जाएगा। किडनी और लिवर की बीमारियों से पीड़ित लोगों को नजदीकी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें