फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भी चलेगा दिल्ली वाला फार्मूला, रचा जाएगा इतिहास : केजरीवाल

Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
केजरीवाल और संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में दिल्ली फार्मूला अडाप्ट किया जाएगा। जिस तरह से दिल्ली में पार्टी ने इतिहास रचा, उस तरह ही पंजाब में इतिहास रचा जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के फार्मूले को पंजाब में लागू करके 117 सीटों पर जीत दर्ज करके बहुमत से सरकार बनाएंगे। केजरीवाल मंगलवार को तरनतारन में रैली में शामिल होने के लिए एक दिन पहले सोमवार रात को ही कपूरथला रेस्ट हाउस पहुंच गए थे।

मंगलवार सुबह दस बजे उनकी प्रेस कांफ्रेंस होनी थी, लेकिन तीन घंटे बाद भी उन्होंने मीडिया से मुलाकात नहीं की। काफी मशक्कत के बाद केवल पंजाब में बहुमत हासिल करने की बात कही और चले गए। 
विज्ञापन


केजरीवाल के ओएसडी वैभव ने सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता की बात कही थी। समय पर तमाम पत्रकार पहुंच गए, लेकिन तीन घंटे तक केजरीवाल पार्टी वालंटियर्स से मिलते रहे।  
विज्ञापन

प्रत्याशी और लोकल लीडरशिप तक की नहीं चली

अरविंद केजरीवाल
करीब तीन घंटे मीडिया से बात करने के लिए केजरीवाल के बाहर आने की बात बार-बार कही जाती रही, लेकिन जब केजरीवाल बाहर आए तो सीधे गाड़ी में जाकर बैठ गए।

पत्रकारों ने जब मीडिया से डरने की बात केजरीवाल से कही तो वह इतना ही बोले कि पत्रकारों से तो सारी दुनिया डरती है और दरवाजा बंद करके अंदर से ही हाथ जोड़कर चलते बने। इस दौरान उन्होंने तो मीडिया के ऊपर गाड़ी न चढ़ जाए इस बात का भी ख्याल नहीं रखा। 

डीसी तक की ली गई तलाशी 
केजरीवाल के कार्यक्रम के लिए टाइट सिक्योरिटी भी थी। डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू की भी तलाशी ली गई। सभी के मोबाइल और पैन तक बाहर सिक्योरिटी गार्ड की ओर से रखवा लिए गए। 

सिक्योरिटी गार्ड्स के अनुसार कहीं कोई उन पर स्याही न फेंक दे, इस वजह से इतनी ज्यादा सुरक्षा है और मोबाइल व पैन बाहर ही रखवाए जा रहे हैं। मीडिया से भी पैन, फोन और कैमरे बाहर रखकर अंदर आने के लिए बोला गया। 

प्रत्याशी और लोकल लीडरशिप तक की नहीं चली
दिल्ली के सिक्योरिटी गार्ड्स के आगे तो कपूरथला प्रत्याशी सुखवंत सिंह पड्डा और पूरी कपूरथला लीडरशिप की भी नहीं चली। प्रेस कांफ्रेंस की बात पर बार-बार दस मिनट-दस मिनट का समय लिया जाता रहा है। एक बार खुद प्रत्याशी मीडिया से मिलने का संदेश लेकर अंदर गए, लेकिन उनकी भी एक नहीं चली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें