फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्नूकर एवं बिलियर्ड्स अकादमी में खेली जाएगी पहली स्टेट चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर 42 स्थित अकादमी में विभिन्न वर्गों में आयोजित होंगे मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के खेल विभाग की और से शहर की पहली स्नूकर एवं बिलियर्ड्स अकादमी सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाई गई है। अब इस अकादमी पर शहर की पहली स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन कराया जाएगा। खेल विभाग की ओर से स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन नवंबर माह में होगा।
शहर में पहली स्टेट प्रतियोगिता कराए जाने पर यहां के खिलाड़ियों में इस खेल के प्रति उत्साह और बढ़ेगा और वे प्रोफेशनल तौर पर जुड़ने की तैयारी भी करेंगे। इससे पहले शहर में स्नूकर एवं बिलियर्ड्स की कोई अकादमी नहीं थी। चंडीगढ़ स्नूकर एंव विलियर्ड्स एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ी सेक्टर-22 में अभ्यास करते थे। अकादमी बनाने के लिए एसोसिएशन ने कई बार खेल विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। जिसके बाद खेल विभाग ने सेक्टर-42 में इंटरनेशनल स्तर की अकादमी बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता, उपजेता को नेशनल में खेलने का मिलेगा मौका
इसमें जूनियर, सब जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग में खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इन वर्गों में पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को अगले वर्ष होने वाली नेशनल में खेलने का मौका दिया जाएगा। इंटरनेशनल लेवल पर तैयार इस अकादमी में कुल 10 टेबल लगाए गए है। इनमें 6 स्नूकर और 4 पूल के टेबल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें