फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद पड़ी सीजन की पहली धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश के बाद सर्दी की पहली धुंध रविवार को पड़ी। जबरदस्त धुंध की वजह से सुबह 8.30 बजे विजिबिलिटी 1500 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी सुबह और रात के वक्त धुंध जारी रहेगी। दिन में अच्छी धूप निकलेगी। रविवार को भी पूरे दिन धूप निकली रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हालांकि रात के तापमान में आगे भी गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 19 से 17 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान नौ से आठ डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग ने इस बात की संभावना पहले ही जता दी थी कि बारिश के बाद ठंड और धुंध बढ़ जाएगी। दो दिन पहले चंडीगढ़ में 41 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें