फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज का शीशा तोड़ उड़ाया 30 हजार का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो गया है, जो पार्क की हुई गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें रखे सामान को चुरा रहा है। रविवार को एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया, जहां बेखौफ चोरों ने सेक्टर 53 में मर्सिडीज बेंज कार का शीशा तोड़ करीब 30 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात रविवार सुबह 7 से साढ़े 9 बजे के बीच की है। शिकायतकर्त्ता अनुज जैन ने बताया कि उनका सेक्टर 17 में रेडीमेड का बिजनेस है। सुबह 7 बजे वह किसी काम से सेक्टर 53 गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मर्सिडीज कार वहीं पर पार्क कर दी थी। करीब ढाई घंटे के बाद लौटकर वापस आया तो ड्राइवर की साथ वाली सीट का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से कैमरा किट बैग, मैमोरी कार्ड, समेत करीब 30 हजार का सामान गायब था। बता दें कि बीते दिनों सेक्टर 44 में आरोपियों ने पांच गाड़ियों के शीशे तोड़ उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया था। अभी तक वह मामला अनसुलझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें