जानकारी के अभाव में मनिंदर के परिवार वाले कोई वकील न कर सके, जिस कारण पुलिस ने आसानी से मनिंदर सिंह का चार दिनों का रिमांड ले लिया। अब परिवार वालों ने पटियाला अदालत में याचिका दायर की है, जिसमें उन्हें मनिंदर सिंह से मिलवाने की अनुमति देने की मांग की है। कोर्ट के आदेश के बाद शाम को मनिंदर सिंह को उसके पिता व भाई से मिलवा दिया गया।
डेरा प्रेमी की हत्या के चारों आरोपियों गुरसेवक सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह को गुरुवार को पटियाला अदालत में रिमांड खत्म होने पर पेश किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस आरोपियों के और पुलिस रिमांड की मांग करेगी।
इस मामले में पटियाला सीआईए स्टाफ पुलिस मोहाली से जसप्रीत सिंह को भी उठाया है। इस मामले में नाभा जेल से बंबीहा ग्रुप के दो कैदियों से दो मोबाइल बिना सिम के बरामद किए गए हैं। इन कैदियों के वरिंदर सिंह व सुनील भमोट हैं। बताया जा रहा है कि डेरा प्रेमी की हत्या की वारदात को अंजाम देने में इन्हीं मोबाइलों का इस्तेमाल हुआ है।