फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भक्तों ने माता बगलामुखी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

Tue, 06 May 2025 01:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 के प्राचीन श्री गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर में सोमवार को श्री बगलामुखी जयंती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्री माता बगलामुखी का अभिषेक, हवन और पूजन सुबह चार बजे से शुरू होकर आधी रात तक किया। मंदिर में 80 लोगों ने बुकिंग कराकर पूजा की। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माथा टेका और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि सुबह चार से छह बजे तक मंदिर की ओर से ट्राइसिटी के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली के लिए पूजा की गई। उसके बाद श्रद्धालुओं ने माता की पूजा की।
मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया। उन्होंने बताया कि माता का अभिषेक हुआ। माता बगलामुखी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शत्रु नाश, न्यायालय में विजय प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ एवं सर्व मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए बगुलामुखी यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सुबह से लेकर आधी रात तक पूजा और हवन लगातार जारी रहा। यजमान और पुरोहित पीले वस्त्र धरण किए थे। मौके पर भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें