संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब जेल के एक हवालाती ने अपनी बाजू काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब के सहायक सुपरिंटेंडेंट गुरदयाल सिंह ने बताया कि धारा 451, 506, 379 व अन्य धाराओं को लेकर जेल में बंद हवालाती जतिन सेठी पुत्र संदीप सेठी निवासी जालंधर अपनी सजा काट रहा है। उक्त हवालाती ने अपनी बाजू पर नुकीली चीज मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसकी बाजू से काफी खून बह चुका था। समय रहते इलाज करवाते हुए उक्त हवालाती का बचाव किया गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना गोइंदवाल साहिब के एएसआई रणजीत सिंह ने कार्रवाई करने के बाद हवालाती जतिन सेठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।