फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के आयुष केंद्रों में बिना सूचना गायब रहने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं। आयुष निदेशक ने बुधवार को निर्देश जारी कर कहा कि ओपीडी से अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।
यह कदम अमर उजाला की रिपोर्ट के बाद उठाया गया, जिसमें बताया गया था कि कई केंद्रों में डॉक्टर या तो समय पर नहीं आते या मरीजों को फोन करके बुलाना पड़ता है। रिपोर्ट में कुछ केंद्रों में ताले लटके मिले, जबकि कुछ में डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। इस खुलासे के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मरीजों को इंतजार करवाना या डॉक्टर को फोन पर बुलाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी आयुष केंद्रों को समयबद्ध ओपीडी संचालन और डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आयुष निदेशक ने कहा कि विभाग मरीजों को सुगम सेवा देने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहा है और गैरहाजिर डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले से शहर के आयुष केंद्रों में सेवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें