फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एमसी चंडीगढ़ ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहकर्ताओं के साथ एमओयू किया साइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ ने बुधवार को शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डोर-टु-डोर कचरा संग्रहकर्ताओं के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सभी कर्मियों को स्वच्छता किट भी वितरित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयुक्त अमित कुमार, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, स्वच्छता समिति के चेयरमैन मनोज सोनकर, पार्षद और नगर निगम अधिकारी मौजूद थे। मेयर ने सफाई कर्मियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ की खूबसूरती उनके अथक प्रयासों के कारण बनी है। नगर निगम ने इस एमओयू के तहत 926 कर्मचारियों के लिए नई दिशानिर्देश तय किए और लंबित भुगतान भी जारी किए। सफाई साथियों ने एमओयू को औपचारिक पहचान और बेहतर सहयोग प्रदान करने वाला बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें