फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू नुस्खों पर भी मार: कोरोना से बचाव में काम आ रहे मसालों की मांग में तेजी, अचानक बढ़ गए दाम 

Mon, 26 Apr 2021 02:49 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

घर में सुरक्षित रहने के साथ ही लोग गर्म पानी, काढ़ा, लेमन टी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। इसके लिए लौंग, मुलेठी, गिलोय, काली मिर्च, दालचीनी, कपूर व अजवायन की मांग में काफी वृद्धि हुई है।
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बढ़े मसालों के दाम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोग घरेलू नुस्खे भी अपना रहे हैं। घर पर काढ़ा बनाने के लिए लोग मसालों की अच्छी खासी खरीदारी कर रहे हैं। अचानक बढ़ी मांग से मसालों के दाम में भी तेजी आई है। प्रशासन की ओर से लोगों को घर पर रहने की अपील की जा रही है। ऐसे में घर में सुरक्षित रहने के साथ ही लोग गर्म पानी, काढ़ा, लेमन टी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। इसके लिए लौंग, मुलेठी, गिलोय, काली मिर्च, दालचीनी, कपूर व अजवायन की मांग में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर- 23 के किराना दुकानदार नरेश महाजन ने बताया कि वे थोक में लौंग 500 रुपये किलो और फुटकर में एक हजार रुपये किलो तक बेच रहे हैं। इस समय सुगंध को लेकर लोग बहुत सजग हैं। इसलिए कपूर की भी अच्छी मांग बनी हुई है।

इस तरह हैं मसालों के दाम

लौंग
थोक- 500 रुपये
फुटकर- 1000  रुपये
मुलेठी
थोक- 225 से 230 रुपये
फुटकर- 400 से 450 रुपये
काली मिर्च
थोक- 550 रुपये
फुटकर- 800 से 850 रुपये
दालचीनी
थोक- 300 रुपये (देशी), 550 रुपये (चाइनीज)
फुटकर- 550 रुपये (देशी), 1000 रुपये (चाइनीज)
कपूर
थोक- 1200 से 1300 रुपये
फुटकर- 1600 से 1800 रुपये
अजवायन
थोक- 250 रुपये
फुटकर- 300 रुपये
गिलोय
थोक- 80 से 90 रुपये
फुटकर- 140 रुपये
(सभी दाम प्रति किलो में)
 
विज्ञापन

शहद की बढ़ी मांग, ब्रांड की लगी लाइन 

काढ़े में शहद का प्रयोग होने के कारण मार्केट में शहद के भी कई ब्रांड आ गए हैं। पहले 2 से 3 ब्रांड का शहद ही मार्केट में बिकता था। इस समय 12 से 13 ब्रांड मार्केट में आ गए हैं। लोग इस समय हनी लेमन टी का भी काफी प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए शहद की मांग बढ़ी है। इस समय शहद 320 से 350 रुपये किग्रा तक अलग-अलग ब्रांड का मिल रहा है। -नरेश महाजन, दुकानदार

कपूर सूंघने से शरीर में संतुलित रहती है ऑक्सीजन की मात्रा
कपूर सूंघने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा संतुलित रहती है। इसके साथ ही मुलेठी से गला या इससे जुड़े किसी भी संक्रमण, कफ या सांस संबंधी समस्या में इसका सेवन फायदेमंद है। गिलोय में एंटी ऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होता है। जिससे बुखार, पीलिया, गठिया व कब्ज जैसे रोगों में इसका सेवन राहत दिलाता है। काली मिर्च वात और कफ को नष्ट करती है। साथ ही कफ तथा व वायु को निकालती है। दालचीनी के सेवन से पाचन तंत्र संबंधी विकार मे आराम मिलता है। अजवायन खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, वहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डॉ. राजीव कपिला, नोडल अधिकारी, नेशनल आयुष मिशन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें