फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दंपती ने बेटियों के साथ मिल पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

Fri, 29 Mar 2024 07:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चार दिन से लगातार चल रहा था मामूली बात पर विवाद
विज्ञापन

चारों आरोपियों के खिलाफ थाना डाबा पुलिस ने किया मामला दर्ज, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। डाबा के मोहल्ला ढिल्लों नगर इलाके में दंपती ने अपनी दो बेटियों के साथ मिल पड़ोसी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि मोहल्ले के लोग छुड़वाते रहे, लेकिन चारों आरोपी ढिल्लों नगर में रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ बबलू को पीटते रहे जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। किसी तरह से इलाका निवासियों ने आरोपियों को पीछे हटाया और बबलू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
नजदीकी अस्पताल प्रशासन ने बबलू की हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसीपी बृज मोहन और थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में बबलू के परिवार वालों की शिकायत पर पड़ोसी बलबीर सिंह, उसकी पत्नी चरणजीत कौर, बेटी दीप जोत कौर और मनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ बबलू कई सालों से ढिल्लों नगर इलाके में रहता था। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। दो तीन दिन पहले इलाके में एक लावारिस बैल घूम रहा था तो उसने बलवीर सिंह को सिर्फ इतना कहा कि वह बार-बार बैल के आगे से न गुजरे वह बैल आने-जाने वालों पर हमला करता है और उस पर भी हमला कर सकता है। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करवाकर मामला शांत करा दिया। रोजाना बलबीर और उसका परिवार सुखविंदर बबलू से किसी न किसी बात से उलझ रहा था और झगड़ा कर रहा था। वीरवार की देर रात को एक बार फिर उनमें कहासुनी हो गई और आरोपियों ने बबलू पर हमला कर दिया। वह डंडे, लाठियों और तेजधार हथियार से बलबीर और उसका सारा परिवार हमला करने लगा। उसे तब तक मारते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। हालांकि इलाके के लोगों ने पहले ही बीच बचाव कराना चाहा, लेकिन आरोपी पीछे नहीं हटे और मारते रहे। किसी तरह से इलाका निवासियों ने बबलू को छुड़वाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें