फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ठंड ने तोड़ा दस साल का रिकार्ड, 8.8 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, ठिठुर गए लोग

Fri, 27 Dec 2019 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चाय का लुत्फ उठातीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कई जिलों ने पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। वीरवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 10 साल में सबसे कम रहा है।
विज्ञापन


पिछले 8-10 दिन से सिटी का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री कम रिकार्ड किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 15 दिसंबर से लगातार तापमान में गिरावट जारी है। 21 दिसंबर के बाद से तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि चंडीगढ़ में आगे भी कोल्ड डे जारी रहेगा। कोल्ड डे तब कहा जाता है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा हो। वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


आने वाले वक्त पर दिन के साथ रात के तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इससे रात में भी सर्दी बढ़ जाएगी। हालांकि, अभी गनीमत इस बात की है कि रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। दिसंबर के 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज नहीं किया गया है।

हरियाणा पंजाब के इन इलाकों में टूटा रिकार्ड

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पिछले 15 साल के अधिकतम तापमान का आकलन किया है। कुछ जगहों पर 15 साल में वीरवार को सबसेे कम तापमान रिकार्ड किया गया है। वीरवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 15 साल में सबसे कम रहा है।

इसी तरह से करनाल में भी अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पंजाब के लुधियाना में अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हरियाणा और पंजाब के लिए भी चेतावनी जारी की गई है कि अगले तीन से चार दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ठंड का कहर अगले चार दिन और जारी रहेगा। धूप निकलने के कोई आसार नहीं दिख रहे। पूरे ट्राइसिटी में कई जगह धुंध छाई रहेगी। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रह सकती है। 31 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

इससे मौसम में बदलाव आने की संभावना है। यदि स्थितियां वेस्टर्न डिस्टरबेंस के लिए अनुकूल रहीं तो नए साल के पहले दिन बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस बारे में पुख्ता जानकारी एक से दो दिन में मिल सकेगी।

कहां कितना रहा तापमान
शहर------अधिकतम-----न्यूनतम
चंडीगढ़-------8.8---------6.5
अंबाला--------9.1---------5.3
करनाल-------9.2---------6.0
शिमला-------11.2--------1.0
अमृतसर------8.4--------4.6
लुधियाना-----10.7-----6.6
पटियाला-----11.2------6.4
विज्ञापन

इस बीमारी का खतरा ज्यादा

ठंड बढ़ने के साथ ब्रेन स्ट्रोक (लकवा) का खतरा बढ़ गया है। ठंड में रक्त नलिकाएं सिकुड़ने से प्रवाह में रुकावट से दिमाग की नसें फट जाती हैं। रक्त का थक्का जमने से ब्रेन की क्षमता प्रभावित होती है। शरीर के एक तरफ का अंग काम नहीं करता है। इस स्थिति को ब्रेन स्ट्रोक (लकवा) कहते हैं।

ऐसे रखें ध्यान
- हार्ट और बीपी के मरीज सुबह एकदम से ठंड में बाहर न जाएं
- कमरे से बाहर निकलें तो गर्म कपड़े पहने रहें
- बिस्तर छोड़ने के बाद थोड़ा व्यायाम अवश्य करें
- सिर, हाथ-पैर अच्छी तरह ढक कर ही बाहर निकलें
- शरीर गर्म रखने के लिए नियमित व्यायाम करें
- भोजन में नमक की मात्रा सीमित रखें
- ब्लड प्रेशर नियमित चेक कराएं।
- कोलेस्ट्राल व बीपी नियंत्रित रखें
- अचानक कमरे से बाहर न निकलें
- धूप निकलने पर ही मॉर्निंग वॉक पर जाएं
- यदि हार्ट के मरीज हैं तो डॉक्टर से मिलकर दवा का डोज बढ़वाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें