फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: राफेल की गड़गड़ाहट से गूंजा शहर, वायुसेना का दिखा पराक्रम, आज देखें- एयरशो

Wed, 22 Sep 2021 01:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल आकर्षक का केंद्र रहा। राफेल के आते ही लोग खड़े हो गए। तेज गड़गड़ाहट के साथ आसमान में उड़ान भरकर राफेल ने वायुसेना की ताकत का अहसास कराया। रोमांच इतना था कि लोग शोर मचाते, फोटो खींचते और सेल्फी लेते नजर आए। वहीं, हाक विमानों को उड़ाते हुए सूर्य किरण टीम ने कई फार्मेशन बना कलाबाजी दिखाई। इसके अलावा सुखना आईलैंड पर सैन्य ऑपरेशन को भी दिखाया गया, जिसमें गोलियां चलने की आवाजें भी लोगों को सुनाई दीं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एयरशो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल सुखना लेक मंगलवार को वायुसेना के विमानों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लड़ाकू विमान राफेल, चिनूक और सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम ने वहां पहुंचे सैकड़ों सैलानियों को रोमांच से भर दिया। मौका था 1971 के भारत-पाक युद्ध में विजय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में की गई वायुसेना के एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल का। भीड़ ऐसी जुटी कि कोरोना के नियम दरकिनार हो गए।

विज्ञापन


यह एयर शो बुधवार को सुखना लेक पर होगा। इसमें पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के अलावा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे। वायु सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के भी सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में विजय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय वायुसेना की ओर से इस एयर शो का आयोजन किया जा रहा है।

फुल ड्रेस रिहर्सल में एयर शो की शुरुआत सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम (स्कैट) के दो विमानों के करतब से हुई। दोनों विमान आसमान में एक साथ कलाबाजियां करते दिखे। लाल रंग के लड़ाकू विमानों को काफी करीब से देखकर लोग रोमांचित हो उठे। इसके बाद देश के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल की गड़गड़ाहट ने लोगों में जोश भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने शोर मचाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस और वायु सेना के परिवार के सदस्य भी काफी संख्या में पहुंचे थे। प्रशासन के अधिकारियों को फुल ड्रेस रिहर्सल में कम ही लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन मौके पर कई गुना लोग पहुंच गए थे। इस दौरान कोरोना से बचाव के नियमों को लोगों ने दरकिनार कर दिया। ज्यादातर लोग बिना मास्क के नजर आए। वहीं, शारीरिक दूरी का ख्याल तो रखा ही नहीं गया।

लेक के पानी से कुछ ही मीटर था चिनूक, थमी लोगों की सांसें
रिहर्सल में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर चिनूक हेलिकॉप्टर का स्वागत किया। चिनूक ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। चिनूक कई सामानों को ले जाता हुआ नजर आया। इसके अलावा रिवर्स टेकऑफ, साइट मूविंग, रिवर्स फ्लाइंग जैसे कई करतब दिखाकर चिनूक ने सभी को हैरान किया। एक समय तो चिनूक सुखना लेक के पानी से महज कुछ ही मीटर की ऊंचाई पर आकर उड़ने लगा और उसमें से बाहर आकर एक वायु सैनिक ने हाथ हिलाया। ये देखकर लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन लोगों ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। पूरा सुखना लेक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

आम नागरिक आज भी देख सकेंगे एयर शो, मगर मुख्य द्वार से नहीं मिलेगा प्रवेश
प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को भी लोगों को सुखना लेक पर एयर शो देखने की अनुमति रहेगी। हालांकि सुखना के मुख्य द्वार से प्रशासन के अधिकारी और वायु सेना के अधिकारियों को ही प्रवेश मिलेगा। आम लोगों को सुखना लेक के पीछे की सीढ़ियों से प्रवेश की अनुमति होगी। इस दौरान लोगों को मास्क पहनने के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें