फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से जगुआर मांगी, नहीं दिलाई तो बीएमडब्ल्यू नहर में बहा दी

Sat, 10 Aug 2019 03:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छछरौली (हरियाणा)
विज्ञापन
नहर में बहती कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार नहर में बहा दी। इसके पीछे वजह क्या है ये भी जान लीजिए। मामला यमुनानगर के दादूपुर हेड के पास है।

विज्ञापन


युवक अपने पिता से जगुआर कार की मांग कर रहा था। लेकिन पिता ने उसकी मांग स्वीकार नहीं की। इसके बाद गुस्साए बेटे ने कार को नहर किनारे खड़ा कर रिमोट से चला दिया। कार नहर में जा गिरी और बहते हुए बीच टापू में जाकर अटक गई।

आसपास से निकल रहे राहगीरों ने शोर मचाया तो युवक ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि कार उसने खुद बहाई है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि बीएमडब्ल्यू कार काफी दूर तक बहती हुई पानी के बीच में जाकर फंस गई। 
विज्ञापन


यह वीडियो शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरास्त में लेकर पूछताछ की। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया और कोई केस दर्ज नहीं किया गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोर टीम को बुलाया। आठ घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। युवक का कहना है कि वह अपनी मर्जी से नहर में कार गिराई है। मुकारबपुर निवासी ललित ने बताया कि उसका भाई आकाश सुबह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। 

उसके थोड़ी देर बाद उनको सूचना मिली कि उसके भाई की कार दादुपुर हेड पर नहर में गिर गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार पानी में पड़ी है। उसने बताया कि इस बीएमडब्लयू कार को दो महीने पहले ही खरीदा था और उसके भाई आकाश के पास थी। 

नहर मे कार गिरने की बात क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। सुबह के समय तो सूचना यह थी कि कार में तीन युवक सवार थे जो कि नहर में गिर गये। सूचना पाकर मौके पर डीएसपी देशराज, एसएचओ थाना छछरौली मुकेश, एसएचओ थाना बुडिया पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। गोताखोर टीम ने किश्ती की मदद से कार के पास पहुंची तो उन्हें कार में कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

थाना छछरौली मुकेश का कहना है कि कार मालिक का बयान है कि कार गिराने का वह खुद जिम्मेदार है। उसकी निजी कार है, इसलिए इस मामले में कोई अपराध नहीं बनता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें