फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर में नाग का रानी प्रेम देखकर दंग रह गए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में रविवार को जाने-माने नाटककार गिरीश कनार्ड के लिखे नाटक ‘नागमंडल’ का मंचन किया गया। नाटक को सात्विक आर्ट सोसाइटी ने पेश किया। नाटक के निर्देशक अमित सनोरिया और सर्वर अली थे। इसे संगीत दुर्गेश और डिजाइन मनीष ने किया। इसमें तीन गाने शिवम ढल ने लिखे।
विज्ञापन

नाटक की खास बात यह है कि इसमें दक्षिण के लोकगीत और पहनावे को दर्शाया गया। नाटक में रानी की जिस व्यक्ति से शादी होती है, वह न तो उसे प्रेम देता है और और न ही सम्मान। वह केवल दिन में खाना खाने घर पर आता है और रानी घर पर अकेली रहती है। इस कारण उसके भीतर जीने की इच्छा खत्म होने लगती है। इसी बीच उसके जीवन की कहानी नया मोड़ लेती है, जब उसे एक नाग से प्रेम हो जाता है। वह हर रोज अपनी शक्तियाें के दम पर रानी के पति का रूप धारण कर उससे मिलने लग जाता है, लेकिन रानी को समझ में नहीं आता कि क्यों उसका पति रात को उससे इतना प्रेम करने लगता है और दिन में उसकी तरफ देखना भी पसंद नहीं करता। लोक कथाओं में नाग को लालसा का प्रतीक माना गया है, पर इस कहानी में नाग एक सच्चे प्रेमी की भूमिका निभाता है और अंत तक रानी का साथ निभाता है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें