फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दमदार संवादों और सजीव अभिनय से कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
दमदार संवादों और सजीव अभिनय से कलाकारों ने बांधा समा14 रामलीला कमेटियां ले रही हैं हिस्सा, प्रत्येक को प्रस्तुति के लिए मिल रहे हैं 20 मिनट आज घोषित होगा परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-46 के रामलीला मैदान में रामलीला के चुनिंदा दृश्यों का मंचन देखने को मिला। चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा की ओर से आयोजित दो दिवसीय रामलीला प्रतियोगिता के पहले दिन वीरवार को कलाकारों ने दमदार संवाद अदायगी, प्रभावशाली अभिनय और शानदार भाव-भंगिमाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपने किरदारों को जीवंत करते हुए मंच पर ऐसा समां बांधा कि दर्शक प्रस्तुति में रम गए।
प्रतियोगिता में शहर की 14 रामलीला कमेटियां हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक कमेटी को अपनी प्रस्तुति के लिए 20 मिनट का समय दिया गया है। कम समय में चुने हुए दृश्य को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना कलाकारों के लिए चुनौती है। इसके बावजूद कलाकारों ने संवाद, अभिनय और मंच पर अपनी पकड़ से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के जरिए कलाकारों ने अपनी कला और प्रस्तुति कौशल दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में केवल अभिनय ही नहीं बल्कि मंचन से जुड़े दूसरे पहलुओं को भी परखा जा रहा है। इसके लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, संगीत निर्देशक, वेशभूषा एवं मेकअप, पटकथा लेखक, मंच सज्जा और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जैसी श्रेणियां रखी गई हैं। इन श्रेणियों के माध्यम से मंच पर अभिनय करने वाले कलाकारों के साथ पर्दे के पीछे रहकर प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाने वाले लोगों के योगदान को भी पहचान मिलेगी।

कलाकारों को बेहतर मंच देना उद्देश्य
चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन और श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी के चेयरमैन भूपिंदर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य रामलीला से जुड़े कलाकारों की प्रतिभा को निखारना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी कला दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इससे शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों को एक-दूसरे की प्रस्तुतियों से सीखने और मंचन का स्तर बेहतर करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 23 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों और रामलीला कमेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इन कमेटियों के कलाकारों ने किया मंचन
गढ़वाल रामलीला, सेक्टर-28 उत्तराखंड कला मंच, सेक्टर-55 और 56 उत्तराखंड रामलीला कमेटी, मौली कॉम्प्लेक्स सरस्वती ड्रामेटिक कमेटी, सेक्टर-26 रघुनाथ रामलीला कमेटी, मौली कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ रामलीला कमेटी, सेक्टर-22 और हरि राम कमेटी, सेक्टर-46।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें