फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीना जेल में रहने वाले आरोपी नाबालिग को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छेड़छाड़ के आरोप में 50 दिन तक बुड़ैल जेल में रहने वाले नाबालिग को जमानत मिल गई है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया था तो उसकी उम्र 16 साल थी, लेकिन पुलिस ने 19 साल का बताकर उसे जेल भेज दिया था। हालांकि, जब उसकी उम्र का खुलासा हुआ तो उसे जुवेनाइल होम भेज दिया गया था। इस दौरान वह संगीन अपराधियों के साथ जेल में रहा।
विज्ञापन

दरअसल, बीते सात जुलाई को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया था। 12 साल की बच्ची के पिता ने शिकायत दी थी कि उनकी बेटी अपने घर की छत पर खेल रही थी। सामने की बिल्डिंग से एक लड़के ने उनकी छत पर एक पेन फेंका। उस पेन के अंदर एक कागज था, जिस पर आरोपी का मोबाइल नंबर लिखा था। लड़की ने इस बारे में अपने पिता को बताया। लड़की का पिता जब छत पर पहुंचा, तो लड़का खड़ा था। लड़की ने बताया कि इसी ने पेन फेंका था और वह पहले भी उसे परेशान करता था। लड़की के पिता ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें