इस बीच पुलिस को चकमा देकर सात बेरोजगार अध्यापक सोनू बाबा, अमित, जतिंदर, नरिंदर पाल, अकविंदर, सोनिया, राजवीर मोतीमहल के गेट पर पहुंच गए और नौकरी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया और गाड़ी में ले गए।
शिक्षा सचिव साथ सोमवार को बैठक तय
बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन के प्रदेश प्रधान दीपक कंबोज की अगुवाई में शिष्टमंडल की पुलिस प्रशासन ने सांसद परनीत कौर से बैठक कराई। परनीत ने उनकी मांगें जल्द पूरी होने का भरोसा दिलाया। साथ ही यूनियन की सोमवार को दोपहर 1 बजे की चंडीगढ़ में शिक्षा सचिव के साथ बैठक तय करा दी।
क्या हैं मांगें
- 12000 नई भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए।
- 595 बैकलाग पोस्टों का नोटिफिकेशन जारी किया जाए।
- 161 दिव्यांग और फ्रीडम फाइटर पोस्टों की भर्ती दस जमा दो के आधार पर पूरी की जाए।
- आयु सीमा में छूट दी जाए। 37 से 42 साल की जाए।
’एह राजे लोग की जानन कि गरीबी की हुंदी ए’
प्रदर्शन के दौरान रोते हुए एक बेरोजगार महिला अध्यापिका ने कहा कि महलां विच रहन वाला राजा कैप्टन की जाने कि गरीबी की चीज हुंदी ए। कहा कि यह हम लोग ही जानते हैं, जिनके मां-बाप ने दिहाड़ियां करके उन्हें पाला पोसा और पढ़ाया-लिखाया। तीन-तीन साल हो गए हैं, उन्हें टेट पास किए हुए। सरकार है कि नौकरी देने का नाम नहीं ले रही है। अब तो हम लोग गोलियां खाने के लिए भी तैयार हैं। या गोलियां मारो या फिर नौकरी दो।