फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: आतंकी साजिश रचने वाला राजमिस्त्री गिरफ्तार, हथियार व गोला बारूद बरामद, अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन का पर्दाफाश 

Tue, 19 Oct 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर

सार

एसएसपी संगरूर स्वपन शर्मा ने बताया कि लखविंदर सिंह के खाते में नकदी जमा करवाने में शामिल स्थानीय व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
आतंकी साजिश रचने वाला राजमिस्त्री गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने विदेश से वित्तीय मदद हासिल करने वाले सरगर्म आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संगरूर के हलका लहरागागा से संबंधित है और राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने उससे हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के महानिदेशक इकबालप्रीत सिंह सहोता ने मंगलवार को बताया कि लखविंदर सिंह लक्खा की गिरफ्तारी से एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन का पर्दाफाश हुआ है। विदेश में खालिस्तान समर्थक तत्वों ने लक्खा को राज्य में चुनिंदा हत्याएं करने और विभिन्न संप्रदायों के धार्मिक स्थलों पर हमला करने के लिए उकसाया था।
  
लखविंदर सिंह को विदेशों में मौजूद खालिस्तानी समर्थकों द्वारा पैसे का लालच देकर तैयार किया जा रहा था। जांच से पता चला है कि आतंकवाद के फंड के मामलों में पैसे का लेन-देन करने के लिए उसके विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था। लखविंदर सिंह के खाते में नई दिल्ली, मोगा और खन्ना से अलग-अलग समय पर पैसे जमा करवाए गए। पुलिस ने इन ट्रांजेक्शन का पता लगाने के साथ कनाडा व पोलैंड के एक व्यक्ति की पहचान हुई है, जो संगठन के मास्टर माइंड और फंड मुहैया करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


गैरकानूनी हथियारों की तस्करी में रहा है शामिल
एसएसपी संगरूर स्वपन शर्मा ने बताया कि लखविंदर सिंह के खाते में नकदी जमा करवाने में शामिल स्थानीय व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। मूनक के सुखजीत सिंह द्वारा लखविंदर सिंह को मुहैया करवाया गया विदेशी पिस्तौल और गोला-बारूद पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है। सुखजीत सिंह पहले ही यूपी से गैरकानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले ही थाना त्रिपड़ी जिला पटियाला में असलहा एक्ट के तहत एक केस की तफ्तीश चल रही है। कप्तान पुलिस (डिटेक्टिव) संगरूर की अगुवाई में विशेष जांच टीम द्वारा इन आतंकवादी ऑपरेटरों के तरीका वारदात, सहयोगियों और इनके निशाने पर संभावित व्यक्तियों के बारे में अगली जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें