फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लंबर निकला खालिस्तान जिंदाबाद का आतंकी, बड़ी वारदात को देना था अंजाम

Sat, 03 Jun 2017 01:03 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
खालिस्तान जिंदाबाद का आंतकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब में हाई अलर्ट के बीच एक आतंकी गिरफ्तार हुआ है। मोहाली पुलिस ने शुक्रवार को खालिस्तान जिंदाबाद के एक और आतंकी को फेज-11 स्थित रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुक्तसर जिले के दोधा गांव निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। पेशी के बाद अदालत आतंकी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी किसी गुप्त स्थान पर रखी मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी बीच पुलिस को उसकी सूचना मिल गई थी । इसके बाद सीआईए की टीमों ने पूरी प्लानिंग कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा में उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत में पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी मंगलवार को गिरफ्तार चार आतंकियों का ही साथी है। उसके अन्य साथियों व उससे असलाह बरामद करना है। 

 जिक्रयोग है कि बीते 30 मई को मोहाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक महिला भी शामिल थी। आतंकियों में अमृतपाल कौर, जरनैल सिंह, रणदीप सिंह व हरविंदर सिंह शामिल थे। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा तो दावा कि या था कि आरोपियों ने सज्जन कुमार व जगदीश टाइटलर को मारने की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्लंबर का करता था काम

आतंकी - फोटो : Demo Photo
सूत्रों से पता चला है कि उक्त केस को पुलिस के सीनियर अधिकारी काफी गंभीरता से ले रहे है। डीजीपी व अन्य सीनियर अधिकारियों ने भी सीआईए स्टाफ का दौरा कर केस की प्रोगरेस बारे पूछताछ की है।

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सतनाम सिंह प्लंबर का काम करता था। तीन साल पहले खालिस्तान जिंदाबाद गिरोह के किसी मेंबर से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने उनके लिए काम करना शुरू कर दिया था। वह अपने इलाके में अपने आकाओ के आदेश पर काम कर रहा था।

पठानकोट के हिंदू नेता भी निशाने पर
सूत्रों से पला चला है कि पकड़े गए आतंकियों के निशाने पर पठानकोट के कुछ हिंदू नेता भी थे। वहां पर भी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके बाद पुलिस की विभिन्न टीमें पठानकोट व अमृतसर के लिए रवाना हो गई। ताकि वहां से अन्य आरोपियों को भी काबू किया जा सके। इसके अलावा गौरव की तलाश में भी पुलिस लगी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें