फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम मांगी जा रही रंगदारी से शहर में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कनाडा में छिपकर बैठे आतंकी गोल्डी बराड़ की ओर से अपने गुर्गों के साथ मिलकर शहर में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांग कर दहशत फैलाई जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस के आंकड़ों को देखें तो इस साल खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिरौती मांगने के कई मामले सामने आ चुके हैंं। हालांकि, यूटी पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर कई मामले सुलझाए भी हैं।
विज्ञापन

बीते जनवरी महीने में सेक्टर-5 में रहने वाले कोयला कारोबारी मक्कड़ ब्रदर्स की कोठी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इससे पहले कुलदीप सिंह मक्कड़ को विदेशी नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। वहीं, दोबारा फोन कर रंगदारी की रकम दो से तीन करोड़ कर दी थी। इस मामले में सेक्टर-3 पुलिस थाने में रंगदारी मांगने, आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने सबसे पहले मुल्लांपुर के नजदीक पड़ते गांव करतारपुर निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शुभम कुमार गिरि उर्फ पंडित, सरबजीत उर्फ शरभू, अमृतपाल उर्फ गुज्जर, कमलप्रीत सिंह, काशी सिंह उर्फ हैप्पी, प्रेम सिंह और गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच अब एनआईए कर रही है। इस मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया था।
दूसरे मामले में बीते 2 सितंबर को सेक्टर-25 डंपिंग ग्राउंड के नजदीक धनास-ड्डडूमाजरा रोड पर शहर के क्लबों में बाउंसर सप्लाई करने वाले धनास निवासी गुरजीत उर्फ भूरा पर रात में कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसमें फार्च्यूनर सवार भूरा बाल-बाल बच गया, जबकि गाड़ी पर दो गोलियां लगी थीं। इस मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया था। वहीं, जांच में सामने आया कि इस घटना से कुछ दिन पहले भूरा को अज्ञात नंबर से आए फोन पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फोन कर फिरौती मांगी गई थी। इसमें उसनेे तीन लाख रुपये भी दे दिए थे लेकिन एक करोड़ रुपये पूरे नहीं देने पर गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में पंजाब पुलिस ने गोलियां चलाने वाले लॉरेंस ग्रुप के कुछ गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब से लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें