फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नो कल्चरल फेस्टिवल : जावेद अली ने मचाई धमाल

विज्ञापन
नाचते विद्यार्थी। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के टेक्नो कल्चरल फेस्टिवल के अंतिम दिन पहले द येलो डायरी बैंड और इसके बाद गायक जावेद अली ने हिंदी रिमिक्स गानों के धमाल के साथ फेस्ट का समापन किया। इस दौरान गायक अली ने अपने हिट गाने कजरा रे कजरा रे तेरे कारे कारे नैना.., तू जो मिला.., तू ही हकीकत.., इक दि तेरी राहों में.. इत्यादि के साथ छात्रों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

पेक फेस्टिवल के आखिरी दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें फैशन इट अप, विरसा क्विज, कला प्रदर्शनी, रंग पंजाब दे के तहत लोकनृत्य प्रतियोगिता, रैप बैटल इत्यादि शामिल रहीं। इसमें पूरे देश से विभिन्न कॉलेजों के छात्रों की टीमों ने प्रस्तुति दी। फैशन इट अप में पीयू यूआईसीईटी के धनदीप और कुमार पंकज वत्स विजेता रहे। इस दौरान फिल्म फेस्टिवल, ब्रांड कंपीटिशन का भी आयोजन करवाया गया। ग्लाइडर फ्लाइंग प्रतियोगिता (एयर स्पोर्ट) में बिस्मजोत कौर बिंद्रा और स्पर्श शर्मा विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें