फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तबादला अभियान शुरू कराने को लेकर अध्यापक एकजुट, संघर्ष समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में शिक्षकों के तबादला ड्राइव पर लगी रोक के बाद अब शिक्षक एकजुट हो गए हैं। तबादला कराने को लेकर शिक्षकों ने शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। समिति ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर मांग की है कि जल्द तबादला ड्राइव शुरू की जाए। अगर शैक्षणिक सत्र बीच में बाधा है तो तबादलों को एक अप्रैल 2024 से मान्य किया जाए।
विज्ञापन

समिति के राज्य प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति सबसे अच्छी है। जेबीटी अध्यापकों के 2016 के बाद से तबादले नहीं हो सके हैं। इस बार जून में यह प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन अब नवंबर माह तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बार-बार बिना किसी कारण के तबादला ड्राइव को रोका जा रहा है। हजारों शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें कहीं भी स्टेशन नहीं मिला है और 2017 के जेबीटी को स्थाई रूप से जिला भी अलॉट नहीं किया गया।
राज्य सचिव रामनिवास संगोही ने बताया कि हजारों पीजीटी, प्रिंसिपल अस्थाई स्टेशनों पर बैठे हैं, जेबीटी टीचर को तबादलों से वापस नजदीक के स्टेशनों पर आने की आस है। राज्य सचिव रामनिवास संगोही ने कहा कि यदि फिर भी किसी प्रकार की अगर कोई तकनीकी दिक्कत है तो कम से कम जो शिक्षक अस्थाई स्टेशन पर हैं और जिन्हें कहीं भी स्टेशन नहीं मिला हैं, उनके लिए तो कम से कम विशेष ट्रांसफर ड्राइव चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें