नियमों का पालन होगा कैसे, ओला-ऊबर के तय दाम को चुकाते हैं लोग
यूटी प्रशासन ने भले ही ऑटो, कैब व टैक्सी के किराए में संशोधन कर दिया है लेकिन लोगों को ओला-उबर द्वारा तय किए गए दामों को ही चुकाना होगा क्योंकि चंडीगढ़ में अधिकतर कैब चालक ओला-उबर के लिए काम करते हैं और उसमें किराया ये कंपनियां ही तय करती हैं न कि ये लोग प्रशासन के तय किराए के हिसाब से चलते हैं।
टैक्सी चलाने वाले चालकों के हाथ में दाम तय करने की शक्ति नहीं होती, क्योंकि एप से ही उन्हें भी पता चलता है कि पैसेंजर से कितना रुपया वसूलना है। भले प्रशासन दावा कर रहा हो कि 9 साल बाद दाम बढ़ाए गए हैं लेकिन सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद ऑटो चालकों ने पहले ही दाम बढ़ा दिए थे। सच्चाई ये भी है कि अधिकतर ऑटो चालक प्रशासन के दाम के अनुसार चलते भी नहीं हैं।
शहर के अंदर एसी, नॉन एसी, रेडियो ऑटो व साधारण ऑटो के लिए किराया
वाहन की श्रेणी पुराना किराया नया किराया
- एसी टैक्सी 23 रुपये प्रति किमी 34 रुपये प्रति किमी
- रात 11 से लेकर सुबह 5 बजे तक किराए का 25 प्रतिशत
- वेटिंग चार्ज : 100 रुपये प्रति घंटे
अन्य राज्य जाने के लिए अब लोगों को ज्यादा जेब करनी होगी ढीली
समतल इलाकों में किमी के आधार पर टैक्सी व कैब का किराया
- टैक्सी-कैब पुराना किराया नया किराया प्रति किलोमीटर
- चार प्लस एक सीट वाली साधारण टैक्सी कार
- इंडिगा, फोर्ड, मारुति स्विफ्ट, डिजायर 9 रु 13 रु
- चार प्लस एक सीट वाली एसी लग्जरी टैक्सी कार
- होंडा सिटी, इटियोस, वरना 12 रु 18 रु
- छह प्लस एक से लेकर 10 सीट वाली साधारण एसी टैक्सी 14 रु 21 रु
- छह प्लस एक सीट वाली एसी सुप्रीम टैक्सी 16 रु 24 रु
- छह प्लस एक सीट वाली एसी लग्जरी टैक्सी 20रु 30 रु
- 12 प्लस 1 सीट वाला एसी टेंपो ट्रैवलर 18रु 27 रु
- कोरोला, स्कोडा, वोल्क्स जेट्टा 20रु 30 रु
- बीएमडब्ल्यू, ऑडी 32 रु 47 रु
- बीएमडब्ल्यू-5 सीरीज, मर्सिडीज ई-क्लास 50 रु 74 रु
- ऑडी 7 सीरीज, एस क्लास मर्सिडीज बी 75रु 111 रु
पहाड़ी एरिया के लिए किराया
- किराया पुराना किराया (प्रति किमी) नया किराया (प्रति किमी)
- साधारण टैक्सी 1 रु अतिरिक्त किराया 1.5 रु अतिरिक्त किराया
- एसी टैक्सी कार 2 रु अतिरिक्त किराया 3 रु प्रति अतिरिक्त किराया
- लग्जरी कार 3 रु अतिरिक्त किराया 4 रु प्रति अतिरिक्त किराया
शहर से बाहर 100 किमी के दायरे में गंतव्य पर जाकर वाहन नहीं छोड़ने पर न्यूनतम किराया 200 किमी का देना होगा। 8 घंटे से अधिक टैक्सी रखने पर किराया इस प्रकार होगा
टैक्सी पुराना किराया नया किराया
- साधारण टैक्सी 50 रु प्रति घंटा 74 रु प्रति घंटा
- एसी टैक्सी 100 रु प्रति घंटा 150 रु प्रति घंटा
- लग्जरी कार 150 रु प्रति घंटा 225 रु प्रति घंटा
शहर से बाहर रात 10 से लेकर सुबह 6 बजे तक रात्रि शुल्क 300 रुपये प्रति रात (पहले 200 रुपये था)
स्थानीय एरिया के लिए रोजाना टैक्सी 8 घंटे या अधिकतम 80 किलोमीटर के लिए किराया
- टैक्सी कार पुराना किराया प्रतिदिन नया किराया प्रतिदिन
- चार प्लस एक सीट वाली साधारण टैक्सी - 1200 रु 1800 रु
- चार प्लस एक सीट वाली एसी लग्जरी टैक्सी - 1400 रु 2100 रु
- छह प्लस एक से 10 सीट वाली साधारण एसी टैक्सी - 1500 रु 2200 रु
- छह प्लस एक सीट वाली एसी लग्जरी - 1700 रु 2500 रु
- एसी लग्जरी फॉर्च्यूनर, फोर्ड, एंडेवर - 2100 रु 3100 रु
- कोरोला, स्कोडा, होंडा सिविक - 2500 रु 3700 रु
- वोल्क्स जेट्टा (पीएंडसी) केमरी डब्ल्यू-1 - 3200 रु 4700 रु
- 12 प्लस एक सीट वाला टेंपो ट्रैवलर - 2000 रु 3000 रु
8 घंटे या अधिकतम 80 किलोमीटर के बाद किलोमीटर के आधार पर टैक्सी हायर करने वाला किराया लिया जा सकेगा