फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टंडन ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पीयू पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने पुट्टापार्थी में श्री साईंबाबा की 100वीं जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। आधे घंटे की इस मुलाकात में विभिन्न राष्ट्रीय और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से पंजाब यूनिवर्सिटी के शासन और सुधारों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान टंडन ने चंडीगढ़ के निवासियों के साथ-साथ पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टाफ और सीनेट सदस्यों की भावनाओं को उपराष्ट्रपति तक पहुंचाया। उन्होंने यूनिवर्सिटी में हो रहे विकास और अन्य विषयों पर जानकारी भी दी। उपराष्ट्रपति ने भरोसा दिलाया कि पीयू के चांसलर के रूप में वे संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए काम करेंगे और सभी के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखेंगे। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी को उसकी निरंतर महिमा को कायम रख इसे वैश्विक शिक्षा क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुलाकात में विश्वविद्यालय के फैकल्टी और स्टाफ की रिटायरमेंट की उम्र के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें