फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20: पीसीए में पाक टीम की सुरक्षा को बुलेटप्रूफ सिक्योरिटी

Tue, 22 Mar 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पाक टीम की सुरक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोहाली। पीसीए में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने आई पाकिस्तान की टीम को पंजाब पुलिस बुलेटप्रूफ सिक्योरिटी मुहैया करवाएगी। मैच से पहले पुलिस ने इलाके की सुरक्षा मजबूत कर दी है। जहां पीसीए के रास्तों और ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, पीसीए के अंदर भी सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा स्वैट टीम और मिलेट्री ट्रेनिंग पास कमांडो एक टीम भी स्टेडियम में तैनात कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की टीम उनके लिए खास है। पाकिस्तान के मैच में सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, पीसीए में होने वाले मैच की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। इसमें एसपी रैंक के 10 अधिकारी, डीएसपी रैंक के 25 पुलिस अधिकारी व आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में 30 इंस्पेक्टर और सब इंसपेक्टर, 130 सहायक थानेदार, 150 हवलदार, 700 सिपाही, 68 महिला पुलिसकर्मी, 10 घुड़सवार और 53 ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एआरपी की छह टीमें, एक स्वैट टीम, मिलेट्री ट्रेनिंग पास एक कमांडो टीम, चार क्यू आरटीज, चार बुलेट प्रूफ मोर्चे, दो टीयर गैस स्क्वॉयड, एक सीसीटीवी कैमरा वैन, दो वाटर कैनन, पांच एंटी साबोताज चेक टीमें, चार फायर ब्रिगेड, तीन एंबुलेंस गाड़ियां समेत मेडिकल टीमें और पांच रिकवरी वैन हैं।
विज्ञापन

सभी एंट्री गेटों समेत पार्किंग को सीसीटीवी कैमरे

पाक टीम
एंट्री गेटों व पार्किंग पर रहेगी कैमरे की नजर: पीसीएम स्टेडियम मोहाली के सभी एंट्री गेटों पर एचएचएमडी डीएफएमडी लगाए गए है। साथ ही सभी एंट्री गेटों समेत पार्किंग को सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

पूरे इलाके में चला चेकिंग अभियान
सोमवार को पुलिस की विभिन्न टीमों ने बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन समेत सभी संवेदशनशील स्थानों की चेकिंग की। वहीं, पुलिस की तरफ से पूरे इलाके में शिफ्टिंग नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें