मोहाली के पीसीए में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों की टिकटों को कॉम्बो रूप में बेचे जाने का मामला गरमा गया है। इस मामले में एडवोकेट व कंज्यूमर एक्टिविस्ट पंकज चांदगोठिया ने डीसी को पत्र लिखा है।
इसमें उन्होंने कहा कि ऐसा कर पीसीए मानवाधिकारों का हनन कर रहा है। जो व्यक्ति एक मैच देखना चाहता है। उसे भी तीनों मैचों के टिकट लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसा कर पीसीए केवल अपनी आमदनी को देख रहा है। जबकि क्रिकेट प्रेमियों के साथ यह धोखा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगा तो वह मामले को अदालत में लेकर जाएंगे।
पंकज चांदगोठिया ने अपनी शिकायत में कहा कि है कि पीसीए तीन मैचों की टिकट बेच रहा है। जबकि तीनों मैचों की टिकट कांबों के रूप में बेची जा रही है। मतलब एक टिकट पर तीन मैच देख पाएंगे।