फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलां वाला के पांच लोगों में मिले डेंगू के लक्षण

Thu, 02 Oct 2014 10:27 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पीपलां वाला मोहल्ले के रहने वाले पांच लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जाने से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं। बीमार लोगों में सात वर्षीय मासूम भी शामिल है। बीमारों में शामिल कुछ लोगों का इलाज अमृतसर व लुधियाना के अस्पतालों में हो रहा है। उधर, मोहल्ले में बीमारी के फैलने की आशंका से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन



उन्होंने यहां जगह-जगह जल भराव व गंदगी के कारण विकट स्थिति को देखते हुए सरकार के स्वच्छता अभियान पर भी सवाल उठाया है। मोहल्लावासी अमरीक सिंह, राज कुमार, जतिंद्र कुमार, सुलखण सिंह आदि ने बताया कि मोहल्ले की गलियों में स्थित नालियों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में यहां मच्छर पनप रहे हैं। इसके अलावा सफाई के अभाव में गलियों में कूड़े के ढेर  नजर आ रहे हैं।


लोगों ने बताया कि मोहल्ले के पांच लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इनमें 23 वर्षीय युवक सन्नी लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा 62 वर्षीय रत्नो देवी जालंधर में, 7 वर्षीय वंश पठानकोट में, 50 वर्षीय पूर्ण सिंह व 45 वर्षीय लवली इलाज के लिए अमृतसर के अस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से सफाई और मच्छरों के पनपने पर नियंत्रण के उपाय न किए गए तो स्थिति और विकट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें