फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर नहीं याद आए लाल बहादुर शास्त्री

Thu, 02 Oct 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे देश में वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनाया जा रहा था वहीं मोगा में प्रशासन की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद तक नहीं किया गया।
विज्ञापन

फिरोजपुर मार्ग पर नगर सुधार ट्रस्ट की तरफ से बनाए लाल बहादुर शास्त्री कांप्लेक्स में ट्रस्ट के दफ्तर के सामने 17 अक्तूबर 2012 को देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थापित की गई थी। वीरवार को जयंती पर जिला प्रशासन या किसी राजनैतिक नेता ने उन्हें याद करना तो दूर, उनकी प्रतिमा से मिट्टी झाड़ने की भी जरूरत महसूस नहीं की।
वहीं नगर निगम स्टेडियम में ’स्वच्छ भारत’ मुहिम के अंतर्गत जिला स्तर और जिला पुलिस हेडक्वार्टर पर जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खैहरा ने पुलिस मुलाजिमों को ’स्वच्छ भारत ’अभियान के अंतर्गत आस पास को साफ सुथरा रखने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें