फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद कैप्टन: अब फौजियों से रू-ब-रू होंगे कैप्टन

Tue, 07 Jun 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अब प्रदेश कांग्रेस प्रधान पंजाब के एक और महत्वपूर्ण वर्ग पूर्व फौजियों से रू-ब-रू होंगे। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आई-पैक ने कॉफी विद कैप्टन के दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में कैप्टन आठ जून को पठानकोट में पूर्व फौजियों से रू-ब-रू होंगे। पठानकोट में पिछले दिनों आतंकी हमला हुआ था। वहीं, कैप्टन खुद 1965 की जंग के गवाह रहे हैं।
विज्ञापन


वह जंग के अपने अनुभव सुनाएंगे। साथ ही पूर्व फौजियों के अनुभव भी सुनेंगे। उसके बाद पूर्व फौजियों के ज्वलंत मुद्दों पर बातचीत और सवाल-जवाब होंगे। यह कार्यक्रम पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर और तरनतारन में होंगे।

जानबूझ कर इन्हें सीमांत जिलों में रखा गया है। इनमें दो हजार से ज्यादा पूर्व फौजी शामिल होंगे, जो लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकेंगे, उनके सवालों की रिकार्डिंग पहले ही आई-पैक की टीम ने कर ली है।
विज्ञापन


कैप्टन मौके पर ही उनके सवाल सुनकर जवाब देंगे। ऐसे सौ सवाल चुने गए हैं। समागम स्थल पर सोशल मीडिया डेस्क भी स्थापित की जाएगी ताकि पूर्व फौजी सोशल मीडिया के जरिए कैप्टन से जुड़ सकें।

कार्यक्रमों के दौरान पूर्व फौजियों के ज्वलंत मुद्दों पर कैप्टन कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। जिनमें वन रैंक वन पेंशन, सेहत और सीएसडी कैंटीन से जुड़े मसले शामिल हैं।

आई-पैक की टीमों ने पहले ही छह जिलों के पूर्व फौजियों से संपर्क कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले चार कॉफी विद कैप्टन इवेंट आयोजित किए गए थे, जोकि युवाओं के लिए थे। अब पूर्व फौजियों के बाद किसान, कारोबारी, टीचर और महिलाओं के साथ कैप्टन रू-ब-रू होंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें