फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को ईडी का समन मिलते ही बोले कैप्टन, बदला ले रहे जेटली

Tue, 07 Jun 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से के बेटे रणइंदर सिंह को कथित रूप से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) उल्लंघन और बिना कर भुगतान वाली विदेश परिसंपत्तियां रखने पर समन जारी किया है।  
विज्ञापन


रणइंदर को समन भेजे जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली अमृतसर की हार का जख्म अब भी पाले बैठे हैं। इसी कारण वह आयकर विभाग और ईडी का इस्तेमाल उनके परिजनों को समन भेजने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है। कैप्टन ने आरोप लगाया कि जेटली चुनाव से पहले उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। जनता विधानसभा चुनाव में भी भाजपा गठबंधन को नकार देगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रणइंदर को एजेंसी के चंडीगढ़ कार्यालय ने स्विट्जरलैंड में कथित रूप से पैसों का हस्तांतरण, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड के टैक्स हेवन में ट्रस्ट बनाने और सहायक कंपनियां बनाने संबंधी स्पष्टीकरण के लिए समन भेजा है। इस मामले में रणइंदर सिंह का कहना है कि उनके पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह इस मुद्दे पर ईडी के साथ पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले आयकर विभाग इस मुद्दे की जांच कर रहा था। यह मामला अभी पंजाब कोर्ट में चल रहा है। 
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि ईडी जांच कर्ताओं ने इस मामले में कर विभाग और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से आवश्यक दस्तावेज एकत्रित किए हैं। उन्हें आशंका है कि रणइंदर द्वारा कथित रूप से फेमा का उल्लंघन किया गया है। रणइंदर और उनके पिता लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम से इनकार किया है और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को झूठा करार दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें