फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में स्वाइन फ्लू का कहर, 2 की मौत

Mon, 19 Jan 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/सिरसा/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार देर रात सिरसा में जहां स्वाइन फ्लू पीड़ित एक युवक की मौत हो गई वहीं करनाल के एक युवक ने पीजीआई, चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रोहतक पीजीआई में अब 13 संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें एक बच्चा और एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए वहीं हिसार के सामान्य अस्पताल में रविवार को दो संदिग्ध मरीज भर्ती हुए, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गुड़गांव में लगातार स्वाइन फ्लू के संदिग्ध सामने आ रहे हैं और वहां कुछ मरीजों की जान भी जा चुकी है।

उधर, स्वास्थ्य महकमे की ओर से इस बीमारी से लड़ने की तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। सामान्य अस्पतालों से ज्यादातर मरीजों को पीजीआई आदि में रेफर किया जा रहा है। जींद और फतेहाबाद में भी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामले पाए गए हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़, पीजीआई में दाखिल करनाल के एक युवक की शनिवार रात को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी के मुताबिक करनाल की खेड़ा कालोनी में रहने वाले 35 वर्षीय जसवंत की मंगलवार को तबीयत खराब हो गई। वे करनाल के अमृतधारा हास्पिटल में एडमिट हुए। एक दिन ट्रीटमेंट के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।

17 जनवरी की रात को अचानक उन्हें कार्डियक अटैक आया और उनकी मौत हो गई। उसके बाद पीजीआई ने उनका स्वाइन फ्लू का सैंपल लिया था। रविवार को सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती रानियां के वार्ड छह निवासी 65 वर्षीय केवल कृष्ण की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।

केवल कृष्ण पांच दिनों से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। केवल कृष्ण की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सिरसा के सीएमओ का कहना है कि केवल कृष्ण में स्वाइन फ्लू के लक्षण थे, लेकिन वह डाइबिटीज से भी पीड़ित था।

गुड़गांव में दो और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 14 संभावित
स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दो और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अब तक गुड़गांव में सात मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। 14 मरीजों को स्वाइन फ्लू की श्रेणी सी में रखकर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेमी फ्लू की दवाइयां दी जा रही है।

वहीं, 30 मरीजों में स्वाइन फ्लू की प्राथमिक लक्षण दिखे हैं। जिनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास 40 साल का नया मरीज राजीव नगर से आया है। मरीज स्वास्थ्य विभाग लगातार उसकी निगरानी कर रहा है। साथ ही मरीज के परिवार वालों को भी टेमी फ्लू की दवा दी गई है।

दूसरा मरीज(32 वर्ष की महिला) गाजियाबाद से मेदांता में आया, जिसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। बता दें कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो व्यक्ति की मौत गुड़गांव में हो चुकी है। इनमें एक गुड़गांव का और दूसरा जींद का रहने वाला है। गुड़गांव के 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन आइसोलेशन वार्ड बनाया हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें