पीजीआई में दाखिल करनाल के एक युवक की शनिवार रात को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी के मुताबिक करनाल की खेड़ा कालोनी में रहने वाले 35 वर्षीय जसवंत की मंगलवार को तबीयत खराब हो गई।
वे करनाल के अमृतधारा हास्पिटल में एडमिट हुए। एक दिन ट्रीटमेंट के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। 17 जनवरी की रात को अचानक उन्हें कार्डियक अटैक आया और उनकी मौत हो गई। उसके बाद पीजीआई ने उनका स्वाइन फ्लू का सैंपल लिया था। रविवार को सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
युवक के परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले उन्हें टाइफाइड हुआ था उसके बाद से खांसी आ रही थी। जब उन्हें भर्ती कराया गया तो उसे भी काफी खांसी आ रही थी और सिर में दर्द था। वे ट्रैवल एजेंट थे और उनकी दो बेटियां हैं।