फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद लौटेगी रौनक: 15 अप्रैल से चंडीगढ़ में खुलेंगे स्वीमिंग पूल, ऑनलाइन भरना होगा फार्म, जमा करनी होगी ये रिपोर्ट

Fri, 01 Apr 2022 12:45 PM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

यूटी खेल विभाग के पास शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्वीमिंग पूल हैं। इनमें सेक्टर-38, 39, 50, 56, 43, 34 व मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-27 व 8 के सरकारी स्कूल, लेक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और सेक्टर-23 में दो स्वीमिंग पूल हैं।
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में स्वीमिंग सीखने वालों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। कोविड 19 के चलते पिछले दो साल से अधिक समय से बंद पड़े स्वीमिंग पूल 15 अप्रैल से छात्रों और आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। यहां तैराकी सीखने वालों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फार्म यूटी खेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। खेल विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यूटी खेल विभाग के 12 स्वीमिंग पूल शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित हैं। इनमें दो स्वीमिंग पूल में रेनोवेशन का काम चल रहा है। बाकी 10 पूल खुलने जा रहे हैं। स्वीमिंग सीखने वाले छात्रों की फीस 6 महीने के लिए 1500 रुपये रखी गई है। आम लोगों के लिए 6 महीने के लिए 3000 रुपये फीस रखी गई है।

कोरोना के चलते बंद थीं खेल गतिविधियां
कोविड 19 के दौरान शहर में सभी खेल गतिविधियां बंद कर गई थीं। पिछले साल सितंबर माह में कोरोना संक्रमण दर घटने पर स्वीमिंग को छोड़कर अन्य खेल गतिविधियां को शुरू कर दिया गया था। अब हालात में सुधार को देखते हुए यूटी खेल विभाग ने अपने स्वीमिंग पूल को खोलने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


खेल विभाग के पास यहां हैं स्वीमिंग पूल
यूटी खेल विभाग के पास शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्वीमिंग पूल हैं। इनमें सेक्टर-38, 39, 50, 56, 43, 34 व मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-27 व 8 के सरकारी स्कूल, लेक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और सेक्टर-23 में दो स्वीमिंग पूल हैं। सेक्टर-23 में एक स्वीमिंग पूल ऑल वेदर है जबकि ओपन है। मनीमाजरा और सेक्टर-23 के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में फिलहाल रेनोवेशन का काम चल रहा है। 

स्वीमिंग का परिधान रखने वालों के खिलेंगे चेहरे
शहर में खेल उपकरण से संबधित कई दुकानें हैं। ये दुकानदार तैराकी के सीजन में स्वीमिंग से जुड़े परिधान के साथ पूल में तैराकी सीखने वालों के लिए ट्यूब और चश्मे रखते थे। दो साल बाद इन दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि है कि अब एक बार फिर से स्वीमिंग से जुड़े सामान को खरीदने में तेजी आएगी।

हालात में कुछ सुधार को देखते हुए खेल विभाग ने स्वीमिंग पूल को खोलने का निर्णय लिया है। पूल में आने वालों को टीकाकरण और मेडिकल रिपोर्ट जमा करवानी होगी। -डॉ. सुनील रेयात, यूटी खेल विभाग के संयुक्त खेल निदेशक

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें