फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेड़ से टकराई स्विफ्ट, एएसआई की मौत, दो अन्य कर्मी घायल

Tue, 26 Mar 2024 11:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में पड़ी लाइट के कारण हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। सोमवार की देर रात जगरांव सिधवां बेट रोड पर सड़क हादसे में एएसआई की मौत हो गई। जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया। मृतक की पहचान एएसआई नसीब चंद थाना सिधवां बेट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात को एएसआई नसीब चंद अपने दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी के दौरान सिधवां बेट से जगरांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में एक मौड़ पर आगे से आंखों में लाइट पड़ने से वह गाड़ी को संभाल नहीं सके। इससे गाड़ी सीधे पेड से जा टकराई। इस हादसे के दौरान एएसआई नसीब चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जगरांव के रायकोट रेड पर बने कल्याणी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। जहां उन्होंने इलाज दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी दीपक कुमार व निशान सिंह को चोटें आने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें