फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा डेरामुखी से चुपचाप मिलीं सुषमा

Sat, 11 Oct 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारती की विदेशमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को डेरा प्रमुख से मुलाकात की। सुषमा स्वराज दोपहर बाद फतेहाबाद में रैली करने के बाद डेरे गुपचुप तरीके से पहुंचीं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुषमा स्वराज फतेहाबाद से सिरसा सड़क मार्ग से पहुंची। सुषमा स्वराज के साथ अन्य भाजपा नेता भी थे। इन नेताओं में भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। विदेश मंत्री ने करीब आधे घंटे तक डेरा प्रमुख से बात की।

डेरा प्रमुख से विदेश मंत्री की क्या बातचीत हुई इस बारे में फिलहाल कोई कुछ नहीं बोल रहा है। इस बातचीत को मोदी की आज सिरसा में होने वाली रैली के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख से मुलाकात एकदम गुप्त रखी गई। हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा नेता डेरा प्रमुख को अपने समर्थन में करने के लिए लगातार उनसे मुलाकात कर रहे हैं। मोदी की रैली में इस बात की स्थिति कुछ स्पष्ट भी हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें