फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास बागियों की फौज: राज

Sat, 11 Oct 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी नवीन केडिया के समर्थन में शुक्रवार को फिल्म अभिनेता एवं आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर ने रोड शो किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


युवाओं में उनसे हाथ मिलाने को लेकर होड़ लगी रही। धक्का-मुक्की के बीच कुछ को कामयाबी मिली तो कुछ मायूस हुए। राजबब्बर ने कहा कि मोदी की कोई लहर नहीं है। यह सब झूठ है जिसे मानना है वह मान लें। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दागी-बागी और अवसरवादियों की फौज है, जो कभी भी दगा दे सकती है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर हेलीकॉप्टर से शुक्रवार दोपहर कंगनपुर रोड सिरसा पहुंचे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी नवीन केडिया ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला से रोड शो शुरू हुआ।
विज्ञापन


अभिनेता राज बब्बर खुली गाड़ी में सवार थे, उनके साथ नवीन केडिया भी थे। रोड शो बेगू रोड, काठमंडी, भादरा बाजार, घंटाघर चौक, सुरतगढ़िया बाजार, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार होता हुआ कांग्रेस भवन पहुंचा। बाजारों में रास्ते में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर व मालाएं पहनाकर राज बब्बर का स्वागत किया।

इसके बाद कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर सभी वर्गों को खुशहाल बनाया है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी नवीन केडिया ने कहा कि  किसी पार्टी के पास मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी नहीं हैं तो कोई लोगों को मुंगेरी लाल के सपने दिखा रहा है। करीब 50 मिनट तक राज बब्बर का रोड शो हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें