फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार, नशा, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर फेल : डॉ. सुशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को 10 विफलताओं पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, नशा बढ़ा है, बेरोजगारी में हरियाणा नंबर एक पर है, महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, किसान विरोधी नीति को बढ़ावा मिला है, अपराध बढ़ते जा रहे हैं, धर्म व जाति की राजनीति को बढ़ावा मिला है, प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था व शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और महिला व व्यापारी विरोधी नीति को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी हो चुका है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दशहरे के दिन बुराई के 10 सिरों को जलाया जाता है, ठीक उसी प्रकार हरियाणा सरकार की नाकामी के 10 सिरों का भी दहन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 बुराइयों को लगातार बढ़ावा मिला है, जिसे रोकने में हरियाणा सरकार नाकाम साबित हुई है। आम आदमी पार्टी इन्हीं 10 मुद्दों को लेकर जनता के सामने जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में न बिजली है, न शौचालय हैं, न ही पीने के पानी की व्यवस्था है। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें