फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक: बटाला बार्डर के पास दिखे 3 संदिग्ध, खेतों में गायब

Thu, 06 Oct 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
बटाला बॉर्डर पर देखे गए तीन संदिग्ध, पुलिस का सर्च अ​भियान
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक बार्डर पर फैले तनाव के बीच एक बार फिर 3 संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली है। सीमावर्ती क्षेत्र डेरा बाबा नानक के पास अड्डा शिकार माशिया के नजदीकी गांव चाकांवाली में एक किसान ने मंगलवार रात अपने खेतों में तीन संदिग्ध लोगों को देखने का दावा किया है।
विज्ञापन


किसान का कहना है उसने संदिग्धों के पास हथियार और भारी भरकम बैग देखे हैं। किसान की सूचना के बाद मंगलवार की देर रात ही पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। सर्च बुधवार को भी जारी रही। इससे एक दिन पहले भी एक महिला ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति के देखे जाने की बात कही थी।

पुलिस को दी गई सूचना में गांव चाकांवाली के रहने वाले किसान बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार देर रात अपने खेतों में जा रहा था। रास्ते के खेतों में उसे 3 संदिग्ध लोग दिखे। उनके पास हथियार और बडे़-बडे़ बैग थे। इस पर वह डर के चलते घर की तरफ भागा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इलाके में जारी है पुलिस और बीएसएफ ​का सर्च अभियान

बटाला बॉर्डर पर देखे गए तीन संदिग्ध, पुलिस का सर्च अ​भियान - फोटो : अमर उजाला
खबर​ मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सूचना के आधार पर रात को ही सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च अभियान बुधवार को जारी है।

इस संबंध में एसपी एनवेस्टीगेशन बटाला जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि किसान से तीन संदिग्धों की सूचना मिलने के बाद गांव चाकांवाली और इसके आसपास के क्षेत्र में सर्च आपरेशन चल रहा है। गंभीरता से इलाके की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गांव शिकार माशियां  में बीएसएफ का हेड क्वार्टर होने की वजह से भी इस क्षेत्र पर पंजाब पुलिस और बीएसएफ पैनी नजर बनाए हैं। पंजाब पुलिस और बीएसएफ का सर्च आपरेशन जारी है।

वहीं गांव चाकांवाली के सरपंच मोहन सिंह का कहना है कि भारत-पाक के बीच तनाव को लेकर कुछ लोग जानबूझकर भी अफवाहें फैला कर क्षेत्र में डर का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों सीमावर्ती क्षेत्रों में अफवाहों का बाजार पूरी तरह गर्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें