फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पूर्व डीजीपी को हाईकोर्ट का संरक्षण, सुप्रीम कोर्ट हैरान, कहा-भविष्य की कार्रवाई पर कैसे लगा सकते हैं रोक

Fri, 04 Mar 2022 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से कहा कि या तो मामले की खुद सुनवाई करें या फिर इसे किसी अन्य बेंच को सौंपे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी को उनके खिलाफ लंबित या भविष्य में दर्ज होने की संभावना वाले मामलों में गिरफ्तारी से संरक्षण देने के आदेश पर हैरानी जताई। चीफ जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने शुक्रवार को कहा कि यह आदेश अभूतपूर्व है। 

विज्ञापन


आखिर भविष्य के मामलों के लिए सुरक्षा कैसे दी जा सकती है, जो पंजीकृत भी नहीं हुए हैं। पीठ ने कहा कि यह चौंकाने वाला आदेश है और हम तीनों (न्यायाधीशों) को लगता है कि यह अभूतपूर्व है। इसके लिए सुनवाई की आवश्यकता है। पीठ ने यहां तक कहा कि वह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मामले को किसी अन्य न्यायाधीश को सौंपने का आग्रह करेंगे न कि अंतरिम आदेश पारित करने वाले जज को। 

पीठ ने कहा कि हम हाईकोर्ट से अनुरोध करेंगे कि वह दो हफ्ते के अंदर किसी अन्य न्यायाधीश को याचिका का निपटारा करने के लिए कहे। हम मुख्य न्यायाधीश से इस मामले को स्वयं या किसी अन्य न्यायाधीश द्वारा लेने का आग्रह करते हैं और हम इस मामले को लंबित (एसएलपी) रखेंगे। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 20 अप्रैल तक गिरफ्तार न करने का आदेश दिया था
हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने बृहस्पतिवार को आदेश दिया था कि बलवंत सिंह मुल्तानी की हत्या मामले को छोड़कर सैनी को उनके खिलाफ लंबित विभिन्न मामलों में 20 अप्रैल तक गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। मुल्तानी का मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें