फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस: पंजाब में कोई आयोजन न होने पर सुनील जाखड़ ने कसा तंज, बोले- आयरन लेडी को भूली कांग्रेस

Sun, 31 Oct 2021 07:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदेश में इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस न मनाने पर पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं समझ सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी आयरन लेडी ऑफ इंडिया को इतिहास से मिटाने की तैयारी कर रही है, लेकिन क्या पंजाब में कांग्रेस सरकार नहीं है। 
विज्ञापन
सुनील जाखड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर देश में कांग्रेस पार्टी इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस जोरशोर से मना रही है। वहीं पंजाब में कांग्रेस पार्टी सहित सरकार ने इस मौके पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक साल पुराना विज्ञापन ट्वीट किया है। हालांकि उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस मामले में बचाव करते हुए कहा है कि इंदिरा गांधी हमारे दिल में हैं, कार्यक्रमों से कुछ नहीं होता।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं समझ सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी आयरन लेडी ऑफ इंडिया को इतिहास से मिटाने की तैयारी कर रही है। सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा है कि क्या पंजाब में कांग्रेस सरकार नहीं है। उन्होंने कैप्टन को संबोधित करते हुए लिखा है कि मुझे पता है कि कैप्टन साहब पिछले साल के पंजाब सरकार के इस विज्ञापन का उपयोग करने से बुरा नहीं मानेंगे। इस बार इस विशेष दिन के लिए पंजाब सरकार का कोई विज्ञापन नहीं दिखाई दिया।

उन्होंने कैप्टन के पुराने विज्ञापन की कॉपी शेयर कर कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य कांग्रेसी मंत्रियों पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से भी इस दिन को लेकर कोई भी बयान और ट्वीट नहीं किया गया। हैरानी वाली बात यह भी रही कि वह मुख्यालय छोड़कर जालंधर में एक समारोह में शामिल होने चले गए। वहीं उप-मुख्यमंत्री ने इस बड़ी चूक पर सरकार का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि इंदिरा गांधी हमारी आइकन हैं। वह सभी के दिलों बसी हैं। समारोह समागम करने से कुछ नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें