फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' से समझौते के लिए सुखपाल खैरा ने रखी ये शर्त, कहा- दिल्ली की दखलअंदाजी न हो

Fri, 26 Oct 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
सुखपाल खैरा
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि जब तक उनके द्वारा बठिंडा में आयोजित रैली के सभी एजेंडे लागू नहीं किए जाते तब तक वह आम आदमी पार्टी से किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे। खैरा गुरुवार को संगरूर जेल में बंद भाई बचित्र सिंह व उनके अन्य साथियों से मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि आपसी समझौते के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इसमें आम आदमी पार्टी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन


वह चाहते हैं कि सभी फैसले पंजाब की धरती पर हों। इसमें दिल्ली की कोई दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए। खैरा ने मांग की कि राज्य सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपियों को सजा दे। तीन साल बीत जाने के बाद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जो दुखद है। उन्होंने कहा कि भाई बचित्र सिंह को यदि जल्द इंसाफ न मिला तो वह 29 अक्तूबर को एसएसपी संगरूर दफ्तर के सामने धरना देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें