फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः सुखपाल खैरा ने खेला मास्टर स्ट्रोक, 'आप' नेतृत्व हुआ क्लीन बोल्ड

Mon, 08 Oct 2018 02:01 AM IST
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखपाल खैरा
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी अपने बागी नेता सुखपाल खैरा के मास्टर स्ट्रोक पर क्लीन बोल्ड हो गई। बरगाड़ी कांड की वर्षगांठ पर अपने रोष मार्च में खैरा उम्मीद से कहीं ज्यादा भीड़ जुटाने में कामयाब रहे। वहीं, आप का कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप शो रहा। खैरा गुट ने बरगाड़ी कांड की वर्षगांठ पर रविवार को कोटकपूरा से बरगाड़ी तक रोष मार्च निकालने का एलान किया था। 

विज्ञापन


लोक इंसाफ पार्टी, कुछ किसान और पंथक संगठन भी उनके साथ थे। लेकिन ऐन मौके पर पंथक संगठन मार्च में शामिल हुए और जन सैलाब उमड़ पड़ा। राजनीति के माहिर खिलाड़ी खैरा ने इस दिन की अहमियत पहले ही समझ कर वर्षगांठ के दिन रोष मार्च निकालने की योजना बना ली थी। उन्हें पता था कि जिस मुद्दे ने अकाली दल को सत्ता से बाहर किया, उससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। 

हुआ भी यही, खैरा के रोष मार्च में जन सैलाब उमड़ा। हालांकि उसमें सारे खैरा समर्थक नहीं थे। बड़ी संख्या में लोग अपनी धार्मिक भावनाओं के चलते आए थे। लेकिन इस भीड़ का क्रेडिट अब खैरा को ही मिलेगा। उधर, लीडरशिप क्राइसेस से जूझ रही आप इस मुद्दे पर पूरी तरह असमंजस में रही। पहले पार्टी सांसदों और विधायकों की सीएम आवास पर भूख हड़ताल रखी गई। 
विज्ञापन


जब सोशल मीडिया पर लोगों ने खिंचाई की तो कार्यक्रम बदला। भूख हड़ताल एक दिन पहले रखी गई, वह भी पूरी तरह फ्लॉप रही। सात को बरगाड़ी कांड की वर्षगांठ पर पार्टी नेताओं और वॉलंटियर्स ने बरगाड़ी मोर्चे में शामिल होने का फैसला किया। लेकिन उससे सियासी तौर पर कुछ भी हासिल नहीं हुआ। विधायक दल के नेता हरपाल चीमा पहले ही बयान दे चुके थे कि पार्टी रोष मार्च में शामिल नहीं होगी। इसलिए अब पार्टी यह कहने की स्थिति में भी नहीं है कि यह आप का रोष मार्च था, हमारे वॉलंटियर ही धार्मिक भावनाओं के कारण गए थे। उधर, खैरा गुट को न सिर्फ इसका पूरा क्रेडिट मिलेगा, बल्कि वे और मजबूत होंगे।

रैलियों से चुनावी शंखनाद
पंजाब में रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज गया। दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने बड़ी रैलियां रखी थीं। दोनों कामयाब रहीं और 2019 चुनाव का बिगुल फूंक दिया। कांग्रेस ने तो पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के हलके लंबी में आयोजित रैली में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतने के लिए मिशन 13 लॉन्च किया। अकाली दल ने भी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के हलके पटियाला में रैली कर चुनाव अभियान की शुरुआत की। आने वाले दिनों में पंजाब का सियासी पारा और गर्माने के आसार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें