फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे सुखपाल खैरा, कपूरथला में दर्ज FIR रद्द करने की अपील

Thu, 11 Jan 2024 11:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कपूरथला में दर्ज एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। खैरा ने इस एफआईआर को बदले की भावना और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने हाईकोर्ट से इसे रद्द करने और किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की।
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कपूरथला में उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। याचिका लंबित रहते उन्होंने किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाने की भी अपील की है। याचिका पर जज ने सुनवाई से इन्कार करते हुए इसे मुख्य न्यायाधीश को रेफर कर दिया।

विज्ञापन


एनडीपीएस के मामले में सुखपाल खैरा को हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत मिलने के दिन ही उनके खिलाफ कपूरथला में एक और एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप हैं कि सुखपाल खैरा ने उनके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में गवाह को धमकाया और सबूतों को मिटाने का प्रयास किया है। खैरा ने उनके खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को बदले की भावना और राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। साथ ही उक्त एफआईआर को लेकर फैसला आने तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।

याचिका गुरुवार को सुनवाई के लिए जस्टिस विकास बहाल की कोर्ट में आई थी लेकिन उन्होंने सुनवाई करने से इन्कार कर दिया क्योंकि वे पहले एक मामले में खैरा के खिलाफ वकील रह चुके हैं। अब याचिका पुन: चीफ जस्टिस के पास जाएगी जहां से सुनवाई के लिए नई बेंच तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें