फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हाईकोर्ट ने कहा- जेल में बंद कैदी पाकिस्तान से मंगवा रहा नशा, इतने गंभीर विषय पर सरकार निष्क्रिय क्यों

Thu, 11 Jan 2024 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरुवार को आदेश के बावजूद गृह सचिव का जवाब न आने पर हाईकोर्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कैसे इतने गंभीर विषय पर सरकार निष्क्रिय हो सकती है। हाईकोर्ट ने अब गृह सचिव को एक और मौका देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में रहते हुए पाकिस्तान से पांच किलो हेरोइन व्हाट्सएप के माध्यम से मंगवाने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद गृह सचिव ने जवाब दाखिल नहीं किया। हाईकोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कैसे सरकार इतने गंभीर विषय पर निष्क्रिय हो सकती है। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब गृह सचिव को एक और मौका देते हुए हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए बलदेव सिंह ने एनडीपीएस के मामले में जमानत देने की अपील की थी। सुनवाई के दौरान जब पंजाब सरकार ने जवाब सौंपा तो सामने आया कि याची ने तरनतारन जेल से पाकिस्तान में अपने संपर्क को फोन कर पांच किलो हेरोइन भारत में मंगवाई थी। यह सामग्री प्राप्त करने वालों को पुलिस ने पकड़ा था जिसके बाद याची की भूमिका सामने आई थी। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर कहा था कि यह बेहद गंभीर मामला है कि जेल में मौजूद एक व्यक्ति पाकिस्तान में अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए नशा भारत मंगवा रहा है।

हाईकोर्ट ने इस बारे में गृह सचिव को विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही यह भी आदेश दिया था कि भविष्य में ऐसा ना हो इसे सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, बताया जाए। गुरुवार को आदेश के बावजूद गृह सचिव का जवाब न आने पर हाईकोर्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कैसे इतने गंभीर विषय पर सरकार निष्क्रिय हो सकती है। हाईकोर्ट ने अब गृह सचिव को एक और मौका देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें