फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखना लेक का जलस्तर बढ़ा, टेस्टिंग के लिए खोले गए फ्लड गेट

विज्ञापन
सुखना लेक का जलस्तर बढ़ा, टेस्टिंग के लिए खोले गए फ्लड गेट
विज्ञापन
सुखना लेक का जलस्तर बढ़ा, टेस्टिंग के लिए खोले गए फ्लड गेट
विज्ञापन

- वर्तमान में 1158.5 फीट है पानी, 1163 फीट पर खोला जाता है सुखना लेक का फ्लड गेट

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते सुखना लेक का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार को लेक का जलस्तर 1158.5 फीट तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 1163 फीट से 4.5 फीट कम है। हालांकि, स्थिति को देखते हुए यूटी प्रशासन ने फ्लड गेट को परीक्षण के लिए खोला, जिसे कुछ समय बाद बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यह एक नियमित प्रक्रिया है, जो हर मानसून के दौरान की जाती है। इसका मकसद फ्लड गेट की स्थिति और पानी के बहाव को जांचना होता है। यह कोई आपात स्थिति नहीं थी। यूटी इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, सोमवार को हुई बारिश से लेक का जलस्तर करीब एक फीट बढ़ा है। 14 जून को यह 1156.5 फीट था, जो अब 1158.5 फीट हो गया है। विभाग ने बताया कि अगर जलस्तर 1163 फीट तक पहुंचता है, तो फ्लड गेट खोलने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें